आजमगढ़ बेमौसम बरसात से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसान महासभा ने किया धरना प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। तुफान के चलते बेमौसम बरसात से किसानों के फसलों के क्षति के सम्बन्ध में अखिल भारतीय किसान महासभा ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से किसान महासभा ने अवगत कराया कि तुफान के चलते प्रदेश के अवध तराई बुन्देलखण्ड पुर्वांचल, पश्चिमांचल में हुई भारी बारिश से धान की कटी फसलों सहित तमाम फसलें क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसान इस नुकसान के चलते बहुत ही परेशान है। इसमें धान के साथ साथ आलू सरसों लाही मटर आदि की भी फसलें शामिल हैं । जिससे आर्थिक क्षति के चलते रबी के फसलों की बुआई भी बाधित हो गयी । इसलिए किसानों को आर्थिक सहायता की जरूरत है और सरकार के तरफ से किसानों के क्षति का मुल्यांकन करने और क्षतिपूर्ति देने की कार्रवाई भी नहीं शुरू हुई है। इसलिए अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश किसानों की पीड़ा के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके को हो रहे धरना प्रदर्शन के माध्यम से छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *