
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। खेत में गन्ना तोड़ने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामला थाने पहुंच गया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता मानती देवी पत्नी संजय राजभर ने ज्ञापन में बताया कि 05 नवंबर को समय 11 बजे दिन में वह अपने बच्चे जिसकी उम्र 04 वर्ष है, को अपने खेत से गन्ना तोड़ कर दिया था जिसके सम्बन्ध में गांव के रहने वाले राधेश्याम सिंह पुत्र शिवमूरत सिंह ने पीड़िता के लड़के को गन्ने के लिये मारने पीटने लगा कहा कि तुम मेरा गन्ना क्यों तोड़े हो और मैने मना किया तो भद्दी भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसके सम्बन्ध में सूचना थाने पर दिया। उसी से रंजिश रखते हुए 05 नवंबर को समय करीब 8 बजे रात्रि में राधेश्याम सिंह पुत्र शिवमूरत सिंह, विशाल सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह पीड़िता के घर आकर थाने पर दी हुयी दरखास्त को उठाने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने मना किया तो विपक्षी बदतमीजी करने लगे। शोर मचाने पर आस पास की महिलाएं एकत्र हो गई और बीच बचाव किया। विपक्षी धमकी देते हुए चले गये। पीड़िता ने एसपी मांग किया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
