लालगंज में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा की बड़ी पहल, जमीनी कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र 351 लालगंज में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एसडीएम नेहा मिश्रा ने ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, एएनएम, आशा संगिनियों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के वितरण और उसे भरवाने की प्रतिदिन निगरानी करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम नेहा मिश्रा ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर घर-घर सर्वे में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशेष अभियान दिवसों पर भी अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए नए मतदाताओं, युवाओं और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया जाए।बैठक में अभियान की नियमित निगरानी और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सभी जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की संयुक्त सूची तैयार कर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है, ताकि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *