आजमगढ़ रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित नरौली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।नरौली निवासी ओमप्रकाश निषाद के अनुसार, मंगलवार दोपहर वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग कुछ अज्ञात व्यक्तियों को साथ लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और भतीजी को भी लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर का सामान भी जबरन उठा लिया। घटना के दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने सिधारी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *