

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद की पवई थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई। बता दे की रविवार (04 जनवरी) की रात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा को सूचना मिली कि ग्राम कुकुड़ीपुर ईदगाह के पास एक संदिग्ध व्यक्ति असलहे के साथ मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर महीप कुमार यादव (पुत्र परघट यादव), निवासी शेरजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। महीप यादव पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त महीप यादव इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से ही गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी जैसे गंभीर धाराओं में पवई थाने में ही 5 मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
