आजमगढ़ में 13 दिसम्बर को होगी लोक अदालत, यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शुभम तोदी के कुशल निर्देशन में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात निरीक्षक, आजमगढ़ द्वारा सिविल लाइन्स चौराहे पर बैनर लगाकर तथा शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से ऑडियो अनाउंसमेंट कर आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को लोक अदालत की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जनपद आज़मगढ़ यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *