




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अतरौलिया जयसवाल त्रिमुहानी सेवा समिति के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।समिति के सदस्य प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि ज्येष्ठ माह के सभी आठ मंगलवार को विशेष रूप से बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा विभिन्न प्रकार के भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भगवान हनुमान के प्रति आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।वहीं सचिन जायसवाल ने बताया कि पहले इस तरह के धार्मिक आयोजन अन्य स्थानों पर होते थे, लेकिन अब नगर व आसपास के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति ने स्थानीय स्तर पर इस परंपरा की शुरुआत की है। प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग प्रकार के भोग लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु आयोजन में शामिल हो सकें।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने समिति के इस धार्मिक और सामाजिक प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आगामी मंगलवारों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस अवसर पर प्रदीप कुमार जायसवाल, सचिन जायसवाल, राजेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, दिव्यांश जायसवाल, रामकरण जायसवाल, अंकित यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
