आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार का स्टेनो 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने दबोचा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में गोरखपुर से आई विजिलेंस की टीम ने छापेमारी करते हुए रजिस्टार डॉ अंजनी कुमार मिश्रा के स्टेनो संजय यादव को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विजिलेंस की टीम ने जब स्टेनो के ऑफिस की अलमारी की तलाशी ली तो आलमारी में रखे एक लाख 80 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं।इस मामले में पीड़ित सुधीर सिंह ने विजिलेंस टीम से शिकायत की थी।। रजिस्ट्रार के स्टेनो संजय यादव डिग्री कॉलेज की मान्यता दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए की डिमांड किए थे। जिसमें 50000 आज दिए गए थे इसी दौरान टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस बारे में रामबचन महिला विद्यालय के प्रबंधक सुधीर सिंह ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा से मिलकर मान्यता दिलाने को लेकर चर्चा की थी। सुधीर सिंह का कहना है कि रजिस्टार ने मान्यता दिलाने को लेकर अपने क्लर्क संजय यादव को 3 लाख रुपए देने का निर्देश दिया था। 50 हजार आज लिए गए जबकि ढाई लाख रुपए काम होने के बाद लेना था। पीड़ित सुधीर सिंह का कहना है कि जिस तरह से डिग्री कॉलेज की मान्यता दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। ऐसे में इस मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से करना बेहतर समझा। और मामले की सूचना गोरखपुर की विजिलेंस टीम को दी गई।पहले से ही तैयार विजिलेंस टीम ने जैसे ही पीड़ित सुधीर सिंह ने पैसे दिए तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। वही इस बारे में शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस तरह से रिश्वतखोरी मान्यता को लेकर चल रही है। निश्चित रूप से दुखद है। वहीं विजिलेंस टीम आरोपी को लेकर गोरखपुर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *