

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना अंतर्गत मोहब्बतपुर में गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो पड़ोसी महिलाएं—मीरा देवी (55 वर्ष) और तपेश्वरी देवी (40 वर्ष)—की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मीरा देवी का पुत्र विक्की पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। सभी बाइक सवार फराश टोला, शहर के निवासी बताए जा रहे हैं।
