11 अक्टूबर को आजमगढ़ में गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी, रानी की सराय में होगी विशाल जनसभा, जिला अध्यक्ष का 1 लाख से अधिक भीड़ जुटने का दावा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी कानपुर से पहले वह बहराइच, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में जनसभा कर चुके हैं। इसी क्रम में अब वह समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में 11 अक्टूबर को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष नदीम आरिफ ने बताया कि 11 अक्टूबर को रानी की सराय चेकपोस्ट के पास शाम चार बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन की अनुमति मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।नदीम आरिफ के मुताबिक, कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय पुलिस और संबंधित थाना प्रभारी को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित किए जा सकें।जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि जनसभा में एक लाख से अधिक लोग असदुद्दीन ओवैसी को सुनने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *