आजमगढ़ फीस को लेकर छात्रा को अपमानित करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, 14 वर्षीय छात्रा ने की थी आत्महत्या

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में फीस और अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित रूप से अपमानित किए जाने और इसके बाद छात्रा द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, माँ जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, शाहगढ़ के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोप है कि फीस एवं अन्य बातों को लेकर दोनों द्वारा छात्रा को आए दिन अपमानित किया जाता था। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मामले में 8 नवंबर को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिधारी में मु0अ0सं0-448/26 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दौलतपुर तमसा नदी पुल के पास से आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार (39 वर्ष) पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी को शाम करीब 4:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल गौरव जायसवाल, अवधेश कुमार गुप्ता और शनि कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *