आजमगढ़ मदरसे की राह पर चल रहा सपा एमएलसी का पब्लिक स्कूल, छोटे-छोटे बच्चों के भीतर भरी जा रही धार्मिक कट्टरता, वीडियो हो रहा वायरल

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मदरसे की राह पर चल रहा सपा एमएलसी का पब्लिक स्कूल, छोटे-छोटे बच्चों के भीतर भरी जा रही धार्मिक कट्टरता, वीडियो हो रहा वायरलआजमगढ़।जनपद के रानी की सराय क्षेत्र में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल मदरसे की राह पर चल रहा है। जहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को धार्मिक कट्टरता पढ़ाई जा रही। इस पब्लिक स्कूल में जिस तरह से बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस बारे में ना तो जिले का कोई अधिकारी बोल रहे और ना ही राजनीतिक दल का कोई पदाधिकारी। आजमगढ़ जिले में अवैध रूप से बड़ी संख्या में मदरसा पर कार्रवाई होने के बाद कॉन्वेंट स्कूलों में जो मुस्लिम प्रभावित क्षेत्र हैं, उनमें उर्दू पढ़ाने के नाम पर इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला जिस स्कूल का आया वह समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली का बताया जा रहा। यह आजमगढ़-बनारस मार्ग पर जिले के रानी की सराय क्षेत्र में स्थित आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल है। जहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को धार्मिक कट्टरता पढ़ाई जा रही है, ये वीडियो 23 दिसंबर की बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे स्कूल ड्रेस में खड़े दिखाई दे रहे जबकि पीछे शिक्षिका मौजूद वीडियो में बच्चों से कुछ धार्मिक सवाल पूछती नजर आ रही जिसे बच्चे जवाब दे रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा गोपनीय जांच होना बताया जा रहा है।वहीं मामले को लेकर आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रूपल पंड्या ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में संबंधित टीचर से जवाब मांगा गया है। टीचर का जवाब मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो उनके विद्यालय का है या नहीं यह टीचर का जवाब आने के बाद ही पता चल सकेगा। वायरल वीडियो कब का है इसके संबंध में भी संबंधित का जवाब आने के बाद बताया जा सकता है।वही वायरल वीडियो को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली के विद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधु का कहना है कि आजमगढ़ पब्लिक स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय है ना की कोई मदरसा। पब्लिक स्कूल में दीनी तालीम देना बेहद निंदनीय है क्योंकि इस विद्यालय में सभी धर्म के बच्चे पढ़ते हैं ऐसे में सिर्फ इस्लाम की शिक्षा देना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा की वह अपने लेटर पैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर स्कूल की मान्यता खत्म करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग किया की वायरल वीडियो की जांच कर करके स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *