आजमगढ़ घाघरा नदी में भैंस धोने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, SDRF का इंतजार; स्थानीय गोताखोर और मछुआरे तलाश में जुटे

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अराजी गंगापुर गांव में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे घाघरा नदी में भैंस धोने गया एक 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों, नाविकों व मछुआरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई।जानकारी के अनुसार, राजन (18) पुत्र संजय, निवासी ग्राम साबितपुर, करीब 10 दिन पहले अपने ननिहाल अराजी गंगापुर आया था। रविवार को वह भैंस धोने के लिए घाघरा नदी गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।घटना की सूचना पर महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक SDRF टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय गोताखोर, नाविक और मछुआरे नाव व जाल की मदद से युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।बताया जा रहा है कि राजन परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *