

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सगड़ी क्षेत्र के जमसर गांव स्थित आर.पी. राय ‘सोनू’ के आवास पर रविवार को मनोजानंद गिरी उर्फ़ गोल्डन बाबा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।गोल्डन बाबा ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ खड़ाऊँ त्यागकर नंगे पांव पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वह पूरे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। अपनी यात्रा के क्रम में उनका आजमगढ़ जनपद में आगमन हुआ, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।उन्होंने कहा कि उनकी यह पदयात्रा देशहित, जनकल्याण और अपने संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।
