ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: 2 साल से लापता किशोरी सकुशल बरामद

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो साल से लापता एक किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में थाना दीदारगंज में दर्ज मुकदमे के तहत मार्टिनगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया था। आरोप था कि विद्यालय के शिक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्या और प्रबंधक की संलिप्तता भी बताई गई थी।मामले की जांच पहले थाना दीदारगंज में चल रही थी, लेकिन किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी। बाद में यह केस एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संदिग्ध की लोकेशन ट्रैक की, जो पहले दिल्ली और लखनऊ में मिली थी। 17 मार्च 2026 को लोकेशन आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किशोरी को आरोपी के साथ बरामद कर लिया।पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है।हालांकि, आरोपी शिक्षक ज्ञानचन्द्र यादव को मामले में पहले से ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा समेत एएचटीयू और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *