

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के मातरवगंज चौक स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान बिहारी जी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्न के सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना मजबूत होती है। मंदिर परिवार का प्रयास रहता है कि सभी पर्व एवं धार्मिक आयोजन पूरी श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हों।अंत में सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान बिहारी जी से जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई इस अवसर पर पुरोहित पंडित पूनम महाराज आगंतुक विनोद कुमार अग्रवाल सीताराम अग्रवालश्रीराम भार्गव उदयभान जायसवाल संत प्रसाद अग्रवाल प्रभुनाथ शशि भूषण इंदु भूषण गौरी शंकर सुमितरूपेश सिंघल रिंकू प्रवीण नितिन सुदेश शुभमआनंद अनूप अमित आशीष विनय गुप्ता विमल राय उपस्थित रहे ।
