आजमगढ़ में जय मां दुर्गा सेवा समिति ने की मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना, विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन आजमगढ़ में जय मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा के नेत्र खोले गए। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा के जयकारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान पंडित अतुल महाराज जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूरे विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष अष्टमी के दिन मां दुर्गा का श्रृंगार विशेष और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। समिति का उद्देश्य हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।नवरात्र के पहले दिन प्रतिमा स्थापना और भव्य आरती के साथ क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के दर्शन और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *