जब कुछ हम कहेंगे तो बोलेंगे की अब्दुल चुप बैठ वरना बीजेपी आ जाएगी, बिहार चुनाव को लेकर एआइएमआइएम प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने तेजस्वी यादव को जहां मुख्यमंत्री फेस बनाया है वहीं VIP पार्टी के चीफ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का कैंडिडेट बनाया गया है।इंडिया गठबंधन के इस फैसले से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक आई जेनरेटेड फोटो पोस्ट किया है जिसमें तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी अगल-बगल बैठकर बातचीत कर रहे हैं और एक टोपी लगाए हुए मुस्लिम दरी बिछा रहा है। शौकत अली ने एक्स पर पोस्ट किया कि है 2% वाला उपमुख्यमंत्री, 13% वाला मुख्यमंत्री और 18% वाला दरी बिछावन मंत्री। अब हम कुछ कहेंगे तो तो बोलेंगे कि अब्दुल चुप बैठ वरना बीजेपी आ जाएगी। एक अन्य पोस्ट में शौकत अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हलाल प्रोडक्ट पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हम तो हलाल ही खाएंगे जिसे हराम खाना है वह खाए। यही तो हमारे भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है। इस देश में कुत्ता बिल्ली और सुअर खाने वाले लोग भी है, इसी देश में प्याज लहसुन ना खाने वाले भी हैं। जिनका धर्म जो इजाजत दे वह खाए। लेकिन न किसी को कोई जबरन खिला सकता है और ना ही रोक सकता है।इस संबंध में अपने आजमगढ़ जिले के फूलपुर माहुल स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि बीजेपी को रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ मुसलमान की नहीं है बहुसंख्यक समाज की भी है आजादी के बाद से ही हमें डराया जाता रहा है। अब्दुल को यह कहकर चुप कर दिया जाता है कि तुम बोलोगे तो बीजेपी आ जाएगी। अब्दुल सिर्फ डरी बिछाएगा, कुर्सी लगाएगा और नारे लगाएगा लेकिन हमें हिस्सेदारी नहीं मिलेगी। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हलाल सर्टिफिकेट पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शौकत अली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी माचिस पर भी हलाल सर्टिफिकेट देने के बात कह रहे हैं उनके जो सलाहकार है उन्होंने गलत सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यह भी कहा है कि हलाल सर्टिफिकेट का पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए लगाया जा रहा है अगर ऐसा है तो बाबा रामदेव ने भी अपने कई प्रोडक्ट में हलाल सर्टिफिकेट लिया है। एजेंसियों से उसकी जांच कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *