गम्भीरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा,चोरी का सफल अनावरण, 2 लाख के जेवरात बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना गम्भीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए लगभग 02 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की 16 दिसंबर को पीड़ित पवन कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम भोपालपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पीड़ित उत्तर प्रदेश सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 365/25 धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान साक्ष्यों व सुरागरसी के आधार पर अभियुक्त की पहचान सामने आई तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रानीपुर रजमो मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *