आजमगढ़ में तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज, सहजानंद राय ने किया शुभारंभ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू हुई पहल, तीन दिनों तक जिलेभर के लोग मतदाता सूची में देख सकेंगे अपना नाम

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा के प्रदेश संयोजक खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया।इस अभियान के तहत आजमगढ़ जनपद के नागरिक अपनी मतदाता सूची में नाम देख सकेंगे। साथ ही जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की यह पहल लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अभियान के नेतृत्वकर्ता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान केवल सदर विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद के नागरिकों के लिए आयोजित किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मतदाता सूची की जांच अवश्य करनी चाहिए।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, प्रशांत राय, रजनीश श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, राज सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, मुंशी निषाद, विशाल श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमन श्रीवास्तव, उमेश विश्वकर्मा, अमित कुमार, अंकित राय, पप्पू शर्मा, विशाल प्रजापति सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *