आजमगढ़ में एएसपी पंकज श्रीवास्तव और सीओ शुभम तोदी को भावभीनी विदाई, एसएसपी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ । जनपद से स्थानांतरित होकर जा रहे अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान एसएसपी ने आजमगढ़ में तैनाती के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नई तैनाती पर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव का स्थानांतरण जनपद मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है, जबकि क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को जनपद संभल भेजा गया है।विदाई समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वरलाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *