आजमगढ़ संविधान दिवस पर आजमगढ़ पुलिस ने ली संविधान की रक्षा और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को आजमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।पुलिस लाइन आजमगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन ईश्वरलाल गुर्जर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठ कराया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने तथा संवैधानिक आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *