आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस का पैदल मार्च, महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को आजमगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पैदल मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व एसपी आजमगढ़ ने किया। इस दौरान सीओ लालगंज और सीओ सदर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पैदल मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर चौकी सिविल लाइंस तक निकाला गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और पुलिस की ओर से उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।एसपी आजमगढ़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *