

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए लगभग 100 किलोग्राम वजन का चोरी का लोहे का शटर बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी करने वाला और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी दोनों शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को खुझियाँ गांव निवासी इन्द्रबली यादव की दुकान से अज्ञात चोरों ने लोहे का शटर चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीसा ढाबा के पास से अवनीश चौहान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जमुड़ी स्थित कबाड़ी खलीलुल्लाह की दुकान से चोरी का शटर बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे तीन सदस्यीय गिरोह के रूप में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी का सामान कबाड़ी की दुकान में छिपाकर रखा जाता था और बाद में बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कबाड़ी खलीलुल्लाह पहले भी चोरी का माल खरीदने के मामलों में जेल जा चुका है।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
