आजमगढ़ फर्राटा पंखे में उतरा करंट, महिला की मौत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिपार पट्टी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे में करंट उतरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिपार पट्टी गांव निवासी दुर्गावती देवी (55) पत्नी स्वर्गीय रामप्यारे यादव गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे किसी काम से अपने देवर राम सिंगारे यादव के घर गई थीं। परिजनों के अनुसार, घर में जमीन पर फर्राटा पंखा चल रहा था। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट उतर गया और दुर्गावती देवी उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटे मनोज और प्रमोद कुमार तथा तीन शादीशुदा बेटियां हैं। मृतका के पुत्र प्रमोद कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *