


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल की राजनीति में उनके बिना किसी भी दल का समीकरण अधूरा है।कार्यक्रम में धर्मेंद्र राजभर के नेतृत्व में 27 अल्पसंख्यकों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी ने चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। राजभर ने 2022 चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि “अखिलेश यादव ने चेलों की बात मानकर मुझे कम आंका, अब चुनाव के बाद ही मुलाकात होगी।”उन्होंने अपनी सीट जहूराबाद से इस बार 60 हजार वोटों से जीत का दावा भी किया। अतरौलिया से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि उनका लक्ष्य आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर एनडीए को जीत दिलाना है।‘रोटी, कपड़ा, मकान’ पर जोरराजभर ने कहा कि जनता अब नफरत की राजनीति नहीं, बल्कि “रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और दवाई” चाहती है। उन्होंने सपा से आए नेताओं को जोड़ते हुए दावा किया कि सुभासपा हर वर्ग की पसंद बन रही है। राजभर ने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने UPSC में बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए इसे सकारात्मक बदलाव बताया। उन्होंने गुड्डू जमाली का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि सपा में टिकट को लेकर भेदभाव हुआ। तंज कसते हुए कहा कि “अगर नाम के आगे यादव होता, तो शायद टिकट मिल जाता।”निषाद समाज की नाराजगी से किया इनकार राजभर ने कहा कि किसी भी समाज में नाराजगी नहीं है और जनता पूरी तरह उनके साथ है।
