आजमगढ़: उप-निरीक्षक विनय कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद पुलिस महकमे में मंगलवार को गौरव का क्षण देखने को मिला, जब उप-निरीक्षक (SSP PRO) विनय कुमार सिंह को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विनय कुमार सिंह के कंधों पर तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।सम्मान समारोह के इस खास मौके पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं।पदोन्नति से पुलिस महकमे में खुशी की लहर, सहकर्मियों ने दी बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *