आजमगढ़: इंस्टाग्राम सुसाइड अलर्ट पर 8 मिनट में बची युवती की जान, दरोगा जावेद सिद्दिकी सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना सिधारी क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती द्वारा मानसिक तनाव में इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट करने के बाद मेटा कंपनी से अलर्ट प्राप्त हुआ।अलर्ट मिलते ही पुलिस टीम ने महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर बेहोश युवती को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई। उपचार के बाद पुलिस ने युवती की काउंसलिंग भी कराई, जिस पर उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया।इस सराहनीय कार्य के लिए मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना सिधारी के उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।एसएसपी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील सोशल मीडिया अलर्ट पर आजमगढ़ पुलिस त्वरित कार्रवाई कर मानव जीवन की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *