

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस की ओर से शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों ने साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुज्जर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।इस दौरान एएसपी नगर मधुबन कुमार सिंह, एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव, एएसपी/सीओ सदर ईश्वर लाल गुज्जर, सीओ आंकिक अजय प्रताप सिंह, सीओ क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के आदर्शों पर चलने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
