

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की छात्र सभा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राम जन्मभूमि निधि (चंदा) में कथित गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं से एकत्र किए गए चंदे में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।सपा छात्र सभा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान “चंपत राय को गिरफ्तार करो” के नारे लगाए और कहा कि यदि चंदे में गबन हुआ है तो दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा छात्र सभा लोहिया वाहिनी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
