फैक्ट्री में घुसकर हमला करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, चिमनी के धुएं को लेकर हुआ था बवाल

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के फूलपुर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री में हमला किया था। चिमनी के धुएं को लेकर भड़का विवादघटना 20 मार्च 2026 की है, जब कस्बा फूलपुर स्थित एक बर्तन फैक्ट्री में 10-15 लोगों का समूह लाठी-डंडों और लोहे की रॉड के साथ घुस आया। चिमनी से निकलने वाले धुएं को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी दबोचे गए पीड़ित कैलाश नाथ रुंगटा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत 29 मार्च को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मनोज यादव और उसके बेटे अमन यादव को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *