


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में छापा मारकर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह हुक्का बार रॉयल रेस्टोरेंट के ऊपरी तल पर बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था।मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई। उपनिरीक्षक विद्याकान्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि खरेवा मोड़-दीदारगंज रोड स्थित रॉयल रेस्टोरेंट के दूसरे और तीसरे तल पर अवैध हुक्का बार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापा मारा।कमरे में धुआं ही धुआं, युवक पी रहे थे हुक्का पुलिस ने देखा कि कमरे में कई युवक बैठकर हुक्का पी रहे थे, जिससे पूरा माहौल धुएं और दुर्गंध से भरा हुआ था। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने 3 लोगों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य राय उर्फ अवनीश ने बताया कि उसने अपने साथी अशरफ के साथ मिलकर रेस्टोरेंट का ऊपरी हिस्सा किराए पर लेकर हुक्का बार शुरू किया था, जबकि बाकी आरोपी वेटर का काम कर रहे थे। भारी मात्रा में सामान बरामद 06 हुक्का, 05 पाइप, 06 चिलम 615 ग्राम फ्लेवर युक्त विदेशी तंबाकू 03 पैकेट कोयला ₹480 नकद बरामद।
