आजमगढ़ में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में अवैध असलहों और हर्ष फायरिंग पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक युवक अवैध असलहे से लगातार फायरिंग करता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अभिनव सिंह उर्फ मंटू, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी के रूप में हुई है।मामले पर सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *