इंस्टाग्राम पर लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी वाली रील, युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी दिखाते हुए रील पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम पर itz_yadav_sarkar नाम की आईडी से लाइसेंसी राइफल के साथ रील पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान उमाशंकर यादव पुत्र हीरालाल यादव, निवासी ग्राम शमशाबाद, थाना अहरौला के रूप में की।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही थाना परिसर में अभिभावक की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग की गई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग, हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन तथा कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय या असुरक्षा का माहौल बनाने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *