01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध शस्त्र रखने के आरोप मे जेल में काटी गयी अवधि 07 माह के साधारण कारावास से दण्डित किया गया

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। थाना सरायमीर में पंजीकृत अपराध जिसमें अवैध शस्त्र व कारतूस रखने के आरोप मे 01 आरोपी अभियुक्त को जेल में काटी गयी अवधि 07 माह के साधारण कारावास से दण्डित किया गया।

➡ दिनांक- 17.05.2025 को वादी मुकदमा उ0नि0 नीरज गौड़ थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त मो0 इम्तियाज पुत्र मो0 सईद निवासी फैजुल्लापुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 01 अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद होना।

➡ अभियुक्त के विरूद्ध *थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0-204/2025 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।

➡ मुकदमा उपरोक्त में 5 गवाह परीक्षित हुए है।

➡ जिसके क्रम में दिनांक- 12.12.2025 को मा0 न्यायालय CJM कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 इम्तियाज पुत्र मो0 सईद निवासी फैजुल्लापुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में काटी गयी अवधि 07 माह के साधारण कारवास से दण्डित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *