सपा नेता गुड्डू जमाली ने 47 जरूरतमंदों को दी ₹4.04 लाख की आर्थिक सहायता

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता एवं सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनपद के गरीब, असहाय मरीजों और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। 29 मई से 4 जून 2026 के बीच उन्होंने कुल 47 लाभार्थियों को इलाज और बेटियों के विवाह के लिए चेक के माध्यम से ₹4,04,000 की सहायता राशि वितरित की।सहायता प्राप्त करने वालों में कमलेश कुमार, विजय जायसवाल, चंद्रशेखर कुमार, रविंद्र कुमार, राम विनय, संगीता देवी, शुभकांत, सारिका भारती, लखपतिया देवी, पप्पू कुमार, रुबीना, मोहम्मद शरीफ, सलमा खातून, मोहम्मद इस्लाम समेत दर्जनों जरूरतमंद शामिल रहे।इस अवसर पर गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता या पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाजसेवा का एक सशक्त जरिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहाय मरीजों, विधवाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद बेटियों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य रहा है।उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना और हर संभव सहयोग देना उनके जीवन का संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसेवा का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *