बारात में रिश्तेदार बनकर पहुंचा चोर गिरफ्तार, ₹50 हजार नकद व तमंचा बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पवई थाना पुलिस ने शादी समारोह में रिश्तेदार बनकर घुसे और नकदी से भरा बैग चोरी कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के ₹50 हजार नकद, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, रैदा गांव निवासी शैलेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जून को बारात लौटने के बाद घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति रिश्तेदार बनकर घर में मौजूद रहा और मौका पाकर कमरे में रखा ₹55 हजार नकद से भरा बैग चोरी कर पल्सर बाइक से फरार हो गया।मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र गिरीश निवासी चालाकपुर, थाना रौनापार को रैदा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसने बताया कि चोरी की रकम में से ₹5 हजार खर्च कर चुका है, जबकि शेष ₹50 हजार उसके कब्जे से बरामद कर लिए गए।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती, कांस्टेबल अनुराग यादव, विकास यादव, संजीव यादव और वीरेन्द्र यादव शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *