

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में SIR का कार्य 26 दिसंबर को पूरा हो गया था। छह जनवरी को मतदाता सूची का डाफ्ट प्रकाशन कर दिया गया। जिस पर सभी प्रमुख दलों की निगाहें टिकीं रहीं। एसआइआर प्रक्रिया के बाद विभिन्न श्रेणी के पांच लाख, 66 हजार, 606 ऐसे वोटर मिले हैं, जिनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। इसमें एक लाख, दो हजार, 383 मृतक मतदाता , एक लाख, 23 हजार, 984 अनुपस्थित, दो लाख, 63 हजार, 695 शिफ्टेड, 47 हजार, 894 पहले से नामांकित और 28 हजार, 650 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतगणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण छह जनवरी से 27 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।मीडिया से बातचीत करते हुए एटीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि आज 6 जनवरी को सभी विधानसभा के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें 31 लाख 40000 ऐसे मतदाता है जिन्होंने अपना फॉर्म भरा था। उन्होंने बताया कि जो मैपिंग के लगभग 158000 लोग हैं। इन लोगों को नोटिस जारी की जाएगी।इन्हें आयोग की तरफ से सुझाए गए 13 विकल्पों में से जो उपलब्ध होगा, उसे जमा करना होगा।
