

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की यह मामला 06 जनवरी 2026 का है, जब मनियारपुर निवासी धीरेन्द्र दत्त मिश्र ने थाना कप्तानगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके दरवाजे पर चढ़कर वीरेन्द्र कुमार मिश्र, पूर्णेन्द्रू मिश्र व नम्रता ने उनकी 80 वर्षीय माता निर्मला के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी रंजना मिश्रा को घसीटकर पीटा गया तथा अभियुक्ता नम्रता द्वारा रंजना मिश्रा के दाहिने हाथ का अंगूठा दांत से काटकर अलग कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0-07/2026 धारा 115(2)/118(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।उपनिरीक्षक विवेक कुमार ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्ता नम्रता पत्नी नितिन जोशी (पुत्री वीरेन्द्र कुमार मिश्र) को उसके घर ग्राम मनियारपुर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
