दुष्कर्म व पॉक्सो केस में वांछित महिला गिरफ्तार, पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत कंधरापुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की ओर से थाना कंधरापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि 26 जुलाई की सुबह शौच के लिए जाते समय आरोपी लवकुश कुमार उसे जबरन अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी मनीषा देवी के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया। इस मामले में थाना कंधरापुर पर मुकदमा संख्या 188/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 61(2), 127(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी क्रम में सोमवार को थाना कंधरापुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता मनीषा देवी (22 वर्ष) निवासी गयासपुर, थाना कंधरापुर को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके साथ उसका लगभग दो वर्षीय पुत्र भी मौजूद था।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *