स्व. राजेंद्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम, 150 लोगों ने किया रक्तदान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पूज्य पिता एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और पीजीआई चक्रपानपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए।अखिलेश मिश्रा गुड्डू के मुंडा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित 150 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान लोगों ने स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया था। उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं। भाजपा जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए जो कार्य किए, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सुपुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू भी अपने पिता के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अखिलेश मिश्रा गुड्डू को जनसेवा के और कार्य करने की सामर्थ्य प्रदान करें।भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उनके पहले राजनीतिक गुरुओं में से एक थे। उन्होंने बताया कि जब वह करीब 16 वर्ष के थे, तभी स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा में कार्य करना शुरू किया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके कार्यकाल में तरवां सदस्यता के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर वन रहा था।उन्होंने कहा कि 22 वर्ष पूर्व आज ही के दिन स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उस घटना को वह आज भी नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा जनता की सेवा और भाजपा को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। उनके विचार और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक बनता है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 150 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।उन्होंने कहा कि जनसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली है। उन्होंने अपने पिता को जरूरतमंदों और निःशक्तजनों की सेवा के प्रति समर्पित देखा है। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है। उनके विचार और विराट व्यक्तित्व उन्हें सदैव निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा तथा विकास कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्य, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र राय, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह, मुन्ना, अवनीश मिश्रा, बाबूराम चौहान, मृगांक शेखर सिंह, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मिथिलेश चौरसिया, सुनील मिश्रा, दीपक राय, योगेंद्र यादव, अजय मौर्य, विशाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, अभिनव श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, हर्ष श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *