श्रावण के प्रथम सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, प्रभावी भीड़ प्रबंधन और यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन किया तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं।श्रावण के प्रथम सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *