माफिया अखण्ड प्रताप सिंह को सजा दिलाने वाले 3 पुलिसकर्मी SSP आजमगढ़ द्वारा सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 19 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित किया गया।ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत एक महत्वपूर्ण अभियोग में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इन पुलिसकर्मियों के कार्य की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी गजानन सरोज (मॉनिटरिंग सेल), मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह (कोर्ट पैरोकार) तथा आरक्षी अरविंद कुमार कुशवाहा (कोर्ट मोहर्रिर) शामिल हैं। इन तीनों ने मुकदमा अपराध संख्या 113/2019, धारा 147A/229A भादवि, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ में प्रभावी पैरवी और सतत निगरानी के माध्यम से माफिया अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल की उपस्थिति में तीनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *