आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 साल से लापता 17 वर्षीय किशोरी राजस्थान से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस को अपहृता/गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2023 से गुमशुदा/अपहृता 17 वर्षीय किशोरी को थाना ए0एच0टी0, आजमगढ़ की टीम ने राजस्थान के ब्यावर जनपद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया है। इस दौरान पीड़िता के साथ पाए गए अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विवेचना निस्तारण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 18 जनवरी 2026 को की गई। मामला थाना तरवां, आजमगढ़ में वर्ष 2023 में पंजीकृत मु0अ0सं0 360/23 धारा 363 भादवि से संबंधित है, जिसकी विवेचना 22 मार्च 2025 को थाना ए0एच0टी0 को स्थानांतरित की गई थी।थाना ए0एच0टी0 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता को थाना रामयपुर क्षेत्र, जनपद ब्यावर (राजस्थान) से बरामद किया। बरामदगी के दौरान आरोपी जितेंद्र गहलोत को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 363/366/376 भादवि एवं 5J(II)/6 पोक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही की गई और उसे जिला कारागार आजमगढ़ भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेंद्र गहलोत पुत्र प्रभूराम गहलोत, निवासी बेरा इन्द्रोलिया गांव सिंगला चंवादिया कलां, थाना रामयपुर, जनपद ब्यावर (राजस्थान), उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रोहित मिश्र, महिला आरक्षी अर्चना तिवारी (थाना ए0एच0टी0) एवं कांस्टेबल जयदेव (सर्विलांस सेल, आजमगढ़) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *