


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी साइबर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई। पीड़ित नागेंद्र मिश्र से आरोपियों ने खुद को साइबर अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और डराकर करीब 34.87 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए।पुलिस ने इस मामले में आदिल हुसैन (गोरखपुर निवासी) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इससे पहले इस गिरोह के दो अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर खुद को अधिकारी बताते थे, डराकर पैसे मंगाते थे और फिर UPI के जरिए रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर कैश निकाल लेते थे।
