ATM-यूपीआई फ्रॉड का खुलासा, ₹3.25 लाख की पूरी रकम वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़िता की पूरी धनराशि वापस कराई है।कोतवाली क्षेत्र की निवासी रीना प्रजापति ने शिकायत दी थी कि उनके बैंक खाते से करीब ₹3,25,000 रुपये निकाल लिए गए। जांच में सामने आया कि उनके परिचित आशीष कुमार प्रजापति ने एटीएम कार्ड हासिल कर पिन जनरेट किया और ओटीपी के जरिए यूपीआई आईडी बनाकर किस्तों में पूरी रकम निकाल ली। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की और पूरी रकम वापस दिला दी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OTP, PIN, CVV जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *