
आज़मगढ़ के सगड़ी तहसील के हरैया विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। कोर्ट ने अपने निर्णय में ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को विजयी घोषित किया। जहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का एक घुट हार गया, वहीं दूसरे पक्ष की जीत के फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल तथा उनके प्रतिनिधि संतोष सिंह को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। बता दें की आजमगढ़ जिले में हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर विगत 4 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट कराया गया था, लेकिन नतीजे कोर्ट के निर्देश पर घोषित नहीं किए गये। उस दौरान फ्लोर टेस्ट में कुल 56 मत पड़े थे, जिनमें 2 मत अवैध पाए गये। जहां 54 मत वैध पाये गए थे। इसका फैसला 30 अक्टूबर को आना प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारणवश उस दिन नहीं आ सका। आज 6 नवंबर को निर्धारित तिथि पर सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का परिणाम घोषित किया, जिसमें हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को विजयी घोषित किया गया। जहां फैसला आते ही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान संतोष सिंह ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पार्टी के नेताओं व शुभचिंतकों को दी।
