

गौरव श्रीवास्तव/आजमगढ़ गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित दो अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत जारी प्रक्रिया का अनुपालन कराते हुए दोनों अभियुक्तों के निवास स्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कराए। इसके साथ ही संबंधित मोहल्लों में मुनादी भी कराई गई।पुलिस के अनुसार, थाना सिधारी में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2025 और 83/2025 में वसीम अब्बास पुत्र इमरान अब्बास उर्फ जवहरी और तालीब अब्बास पुत्र इमरान अब्बास उर्फ जवहरी वांछित हैं। वसीम अब्बास की उम्र करीब 32 वर्ष है और वह जनपद फतेहगढ़ के फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के घेरसामु, ठंडी सड़क का निवासी है। वहीं, करीब 35 वर्षीय तालीब अब्बास जनपद सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में एसडीएम आवास के सामने का निवासी है।न्यायालय से धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत जारी प्रक्रिया के अनुपालन में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्तों के निवास स्थानों और अन्य दृश्यमान सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कराए। संबंधित मोहल्लों में मुनादी कराकर भी नोटिस की जानकारी दी गई।पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सिधारी में दर्ज मुकदमों में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस कार्रवाई को थाना सिधारी के उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने अंजाम दिया।
