आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले प्रबंधकों पर दबाव बनाने का आरोप, DIOS पर कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव से पहले आजमगढ़ में विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों पर कथित रूप से दबाव बनाने का आरोप लगाया है। संघ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।संघ की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को जारी शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि DIOS कार्यालय की ओर से विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर ऐसी सूचनाएं मांगी जा रही हैं, जिन्हें शिक्षक मतदाता फार्म अग्रसारित करते समय ही प्राप्त किया जाना चाहिए था।संघ का कहना है कि निर्वाचन आयोग अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर चुका है और 23 अक्टूबर को मतदान होना निर्धारित है। ऐसे में मतदान से महज दो दिन पहले नोटिस जारी किए जाने पर संघ ने आपत्ति जताई है। संगठन ने आशंका व्यक्त की है कि इस तरह की कार्रवाई से स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान प्रभावित हो सकता है।शिकायती पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गुप्ता, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार और वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित लिपिक दिनेश मौर्य एवं शिशिर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित कार्रवाई पर रोक लगाने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।वीडियो बाइट: बिरजू सरोज, प्रदेश मंत्रीफिलहाल, यह मामला शिक्षक एमएलसी चुनाव से ठीक पहले सामने आया है। संघ की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *