




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41.170 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹6.50 लाख बताई गई है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नेवादा चकधनवा स्थित एक मकान पर छापेमारी की, जहां आरोपी गांजे की पैकिंग और बिक्री की तैयारी करते मिले। मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में गणेश चौबे, अजय यादव और महेन्द्र यादव शामिल हैं। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी गणेश चौबे और अजय यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज पाए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
